मां रेवा जी की साप्ताहिक महाआरती में उमड़ता आस्था का सैलाब
मां रेवा महाआरती समिति द्वारा विगत 10 वर्षों से मां रेवा जी की साप्ताहिक महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक सोमवार को मुआर घाट पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां नर्मदा जी की महाआरती संपन्न होती है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां रेवा की आरती में शामिल होते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। समिति द्वारा निरंतर 10 वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।