कोरबा: मोबाइल टावरों पर चोरों का हमला, सीतामणी में रंगे हाथ पकड़े गए 2 संदिग्ध, 3 महीने में 33 से ज्यादा वारदातों का दावा
Korba, Korba | Aug 3, 2026 कोरबा में मोबाइल टावरों को निशाना बनाने वाले संदिग्ध चोरों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार सुबह 11 बजे सीतामणी के राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक दिनदहाड़े टावर की केबल काट रहे थे।