मुंगावली: सेहराई पुलिस ने पठारी गांव में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 30 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
पठारी गांव से पुलिस ने शनिवार को दोपहर लगभग 2 बजे एक 30 वर्षीय युवक को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को शनिवार को दोपहर के समय मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पठारी गांव में सरकारी स्कूल के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।