#प्रयागराज: अल्लापुर में सैलून में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत!
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज सोनकर 26 नवंबर 2026दिनांक बृहस्पतिवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज शहर के जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर मोहल्ले में गुरुवार शाम बड़ी वारदात हुई। बघंबरी रोड पर गैस एजेंसी से आगे स्थित एक सैलून में बैठे युवक की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
#मृतक की पहचान अरविंद भारतीय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह साजन मेहतर हत्याकांड के आरोपित का भाई था और उस मामले में पैरवी कर रहा था।
कैसे हुई वारदात?
#प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम अरविंद सैलून में शेविंग करा रहा था। तभी बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाश सैलून में घुस गए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कई गोलियां मारीं, जिससे अरविंद गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
#गोली की आवाज सुनते ही सैलून और आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी:
#सूचना मिलते ही जॉर्जटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#शुरुआती जांच में वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किसने और क्यों की। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
#घटना के बाद पूरे अल्लापुर इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग दहशत में हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
DB Bharati Samachar Dy Chief Minister GoUP Police Commissionerate Raipur Sonu Mishra Om Hindustani Prayag Datt Gupta Shivshankar Sahu Durga Verma Ganesh Kesarwani Bjp Public Davao City Pickleball Club Inc. Prabal Pratap Bobby Thakur Ram Darash UP Police Commissioner of Police Amritsar