पटना ग्रामीण: कोर्ट के बाहर मीडिया कर्मी तेज प्रताप यादव को ढूंढते रहे, पत्नी ऐश्वर्या मामले में तेज प्रताप यादव के बिना हुई सुनवाई
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की शादी की खबरें सामने आने के बाद और लालू प्रसाद यादव के द्वारा तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी और परिवार से निष्कासित करने के बाद गुरुवार को तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के मामले की पहली हियरिंग थी।