कांके: केंद्रीय गृह मंत्री आज रांची के रेडिशन ब्लू होटल में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2025 रांची के रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर आगमन को लेकर बुधवार सुबह करीब दस बजे से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से करीब आठ बजे पहुंचेंगे।