मैनपुरी: मैनपुरी तहसील क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था से परेशान किसानों ने मुख्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन, डीएम से की शिकायत
बुधवार को मैनपुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पराहार निवासी किसान दर्जन भर से अधिक की संख्या में मुख्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने विद्युत व्यवस्था से परेशान होकर के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है और डीएम से शिकायत की है। शिकायत करने आए किसानों ने बताया की विद्युत व्यवस्था न होने के चलते उनकी फसलों में पानी नहीं ले पा रहा है जिससे किसान परेशान है।