मैनपुरी: कुरावली के गंगा जमुनी के पास कार सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
कुरावली क्षेत्र के गंगा जमुनी के पास कार सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार विवेक कुमार व पत्नी राधा दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपति के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घटना के बाद परिजनों का रों रो का बुरा हाल बना हुआ है।