मैनपुरी: करहल के सूरजपुर में लकड़ी चोरी मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित ने SP से की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी सर्वेश कुमार स्वर्गीय विद्याराम ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी लकड़ी चोरी हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।