मांडर: किशुनपुर में सरना घेराबंदी निर्माण कार्य का विधायक सुरेश बैठा ने किया शिलान्यास
Mandar, Ranchi | May 17, 2026 कल्याण विभाग के मद से किशुनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में रविवार शाम 5 बजे सरना घेराबंदी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति का केंद्र है। इसकी सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के लिए घेराबंदी निर्माण कार्य कराया...