बलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नेतृत्व में बलिया एवं गाजीपुर में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगे से सजी बाइक और भारत माता के जयकारों के बीच निकली रैली ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने रैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से निकली यह रैली सदैव स्मरणीय रहेगी।
#ballia #Balliakhabar #TirangaRally #NeerajShekhar #IndependenceDay