बेल्थरारोड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बेल्थरारोड के रामलीला मैदान में पहली बार 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य ध्वजारोहण किया गया।
निवर्तमान सांसद रविंदर कुशवाहा ने तिरंगा फहराया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व प्रत्याशी छट्ठूराम, सभासदगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विशाल तिरंगे के लहराते ही पूरा रामलीला मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
#belthararoad #tiranga #IndependenceDay