इगलास: इगलास में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Nov 27, 2026 इगलास। थाना गोंडा के गांव जाखुर निवासी अशोक कुमार का कहना है कि उसके बड़े भाई शैलेष कुमार अपनी साली के सगाई समारोह में शहरी मदनगढ़ी 18 नवंबर को गए थे। यहां उनका साढ़ू सोमप्रकाश व उनका भतीजा दनुज निवासी गोठनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर, अजय उर्फ जेन्टर निवासी पलावत थाना सादाबाद जिला हाथरस व दो अन्य व्यक्तियों ने शराब नशा कर उनके साथ मारपीट की।