पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई बुजुर्ग से नकदी व मोबाइल छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त बाइक और लूटा गया सामान बरामद
पीलीबंगा/हनुमानगढ़ :- लालबहादुर भाखर:- हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से दिनदहाड़े नकदी मोबाइल और बैंक पासबुक छीनने के मामले का महज कुछ ही दिनों में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है
पुलिस के अनुसार दिनांक 03.06.2026 को पीड़ित श्री मदनलाल पुत्र सूरतराम नायक निवासी वार्ड नंबर 32 मण्डी पीलीबंगा ने थाना पीलीबंगा में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी पीड़ित ने बताया कि 3 जून को करीब दोपहर 04.15 बजे उन्होंने बैंक से 30,000 रुपये निकलवाए थे वे उक्त राशि दो बैंक पासबुक एवं एक एंड्रॉएड मोबाइल फोन कपड़े के थैले में डालकर अकेले अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनका नोटों व मोबाइल से भरा थैला छीनकर मौके से फरार हो गए पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 334/2026 धारा 304(2) 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस तरह जाल बिछाकर दबोचे गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीलीबंगा थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया इस टीम में हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह अनिल कांस्टेबल और कांस्टेबल साहबराम को शामिल किया गया पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी आसूचना का बारीकी से संकलन किया कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुँचने में कामयाब रही और गहन अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है तथा लूटी गई नकदी मोबाइल और पासबुक सकुशल बरामद कर ली गई है
पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपी पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं जिनमें सुनील कुमार पुत्र देवीलाल नायक उम्र 25 वर्ष निवासी 7 एसजीआर-बी प्रेमपुरा ढाणी पुलिस थाना सदर सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर तथा रमनदीप पुत्र रामस्वरूप मेघवाल उम्र 22 वर्ष निवासी 7 एसजीआर-बी प्रेमपुरा ढाणी पुलिस थाना सदर सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर शामिल हैं
इस त्वरित कार्रवाई और मामले के सफल खुलासे में पीलीबंगा थाने की टीम की मुख्य भूमिका रही जिसमें श्री बलजीत सिंह हेड कांस्टेबल अनिल कांस्टेबल और कांस्टेबल साहबराम शामिल हैं इस कार्रवाई में कांस्टेबल साहबराम की विशेष भूमिका रही जिनकी सजगता और प्रयासों से आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिली फिलहाल पीलीबंगा पुलिस आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है ताकि इलाके में हुई अन्य संभावित वारदातों का भी पता लगाया जा सके मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है
लालबहादुर भाखर संवाददाता
9875131305
7014718676
Pilibanga, Hanumangarh | Jun 7, 2026