बिलौटी में उमड़ा जनसैलाब, भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देने जुटे हजारों लोग
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव में स्वर्गीय भरत तिवारी की श्रद्धांजलि सभा सह सर्व समाज महापंचायत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक लोगों की भारी भीड़ न्याय की मांग को लेकर एकजुट दिखाई दी।
महापंचायत में पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच किसी सिटिंग जज की निगरानी में हो तथा 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
सभा में मौजूद लोगों ने एक स्वर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग की। महापंचायत से यह संदेश गया कि जब तक पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
श्रद्धांजलि के साथ न्याय की मांग, बिलौटी महापंचायत बनी जनभावनाओं की आवाज।
#bhojpurkhabarnama
#BharatTiwari #BilautiMahapanchayat #PrashantKishor #JusticeForBharatTiwari #Bhojpur #BiharNews #Mahapanchayat