डिंडौरी: बजाग माल आवास मोहल्ले के हैंड पंप से निकल रहा दूषित और गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार #jansamasya
डिंडौरी जिले के बजाग मॉल आवास मोहल्ले के हैंडपंप से दुषित और गंदा पानी निकल रहा है जिससे ग्रामीण परेशान है। दरअसल ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 2:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के दौरान जगह-जगह जल भराव की स्थिति है हैंडपंप के आसपास भी गंदा पानी भरा रहता है जिसके कारण हैंड पंप से गंदा पानी निकल रहा है जिसके कारण बीमारी होने का खतरा बना हुआ है।