*जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं स्वच्छता सेवाओं में सुधार पर दिया गया जोर*
जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिण्डौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य, जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी तथा सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक में सभी विभागों द्वारा पिछली सामान्य सभा की बैठक के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया, जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के कार्यों में गुणवत्ता एवं गति लाने पर बल दिया। विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में VB-G RAM G योजना की जानकारी साझा की गई। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते ने ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कचरा वाहन उपलब्ध कराने हेतु जनप्रतिनिधियों से सहयोग एवं पहल करने की अपील की।
#Dindori #ZilaPanchayat #DevelopmentReview #GoodGovernance #HealthServices #PowerSupply | #Cleanliness | #SolidWasteManagement2026 | #RuralDevelopment #PublicAwareness #jansampark
75 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026