मुरैना नगर: मुरैना के 5 बिजली वितरण क्षेत्रों में 11 जुलाई को लगेंगे समाधान शिविर,बिल,मीटर और शिकायतों का होगा मौके पर निराकरण।
11 जुलाई को मुरैना जिले के पांच बिजली वितरण क्षेत्रों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में बिजली बिल, मीटर रीडिंग, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, नए कनेक्शन, नाम व भार परिवर्तन, डुप्लीकेट बिल और बिल जमा सहित बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ लेने की अपील की गई।