जलालाबाद: गांव राजपुर में यूकेलिप्टस के बाग में पड़ोसी ने लगाई आग, पेड़ जलकर हुए नष्ट; पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी महिपाल ने आज थाना जलालाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया उन्होंने अपने खेत मे यूकेलिप्टस के 500 पेड़ लगाए हैं। बीती रात गांव पैदापुर निवासी मांन बाबू यादव ने अपने खेत में पराली जलाई जिससे उनके यूकेलिप्टस के बाग़ में आग लग गई और उनके अधिकतर पेड़ जल कर नष्ट हो गये।