जलालाबाद: गांव पेहना की सरकारी जमीन पर दबंगों ने बुनियाद खोद कर किया कब्जा, प्रधान प्रतिनिधि ने तहसीलदार से की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड जलालाबाद ग्राम पेहना के प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने तहसीलदार पैगाम हैदर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव में गाटा संख्या 228 बंजर की जमीन है जिसमें जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। उसके सेशेष हिस्से में कूड़ा घर बनाया जाएगा। गाटा संख्या 229 शमशान की भूमि है उस पर दबँग कब्जा कर रहे है।