सहजनवा: बिस्टौली बुजुर्ग के पास रोडवेज बस ने गश्त से लौट रही पुलिस बोलेरो को मारी टक्कर, चौकी प्रभारी समेत तीन लोग घायल
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिस्टौली बुजुर्ग गांव स्थित काली मंदिर के सामने सोमवार देर रात करीब दो बजे रोडवेज बस ने गश्त से लौट रही पुलिस बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मड़वरिया कुंआ चौकी प्रभारी शमशेर यादव, चालक आकाश यादव और एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।