रेवदर: रेवदर के भाजपा भटाणा मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, 'बूथ जीता-चुनाव जीता' के संकल्प के साथ भरी हुंकार
Reodar, Sirohi | May 19, 2026 रेवदर पादर गांव में भारतीय जनता पार्टी भटाणा मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जुझार जी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।