बरेली: परिवार पर दबंगई का आरोप, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के मामले में 6 आरोपियों पर प्रेम नगर थाने में मुकदमा दर्ज
बरेली शहर के शाहबाद क्षेत्र में परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक घटना को लेकर शिकायतकर्ता राजेंद्र देवी की ओर से छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। शिकायत में आरोप लगाया