महरौनी: महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम एवं सीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, मौके पर आए 38 शिकायती पत्र
महरौनी तहसील सभागार में एसडीएम रजनीश बाजपेई एवं सीओ रक्षपाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 38 शिकायती पत्र आए। जिनमें से पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष बचे हुए शिकायती पत्रों को संबंधितों को सौंपते हुए उनके गुणवत्ता पर तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।