राजगढ़: राजगढ़-तारानगर मार्ग पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, कुर्बान अली बने मानवता की मिसाल
Rajgarh, Churu | Sep 12, 2026 राजगढ़-तारानगर मुख्य सड़क मार्ग पर हाईवे पुल के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक RJ 10 SS 3207को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।वार्ड 2 निवासी कुर्बान अली सिक्का उसे अस्पताल आए।