बीकानेर को मिली बड़ी सौगात, 15 अगस्त से सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक ई-बसें
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शहर को कुल *125 इलेक्ट्रिक बसें* स्वीकृत हुई हैं। पहले चरण में *75 हाईटेक ई-बसें* शुरू की जाएंगी। इनके संचालन के लिए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सामने 8.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक चार्जिंग डिपो तैयार किया गया है। यदि तैयारियां तय समय पर पूरी रहीं, तो 15 अगस्त से बीकानेर की सड़कों पर ये इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी।
#bikaner #rajasthan #bikanernews #breakingnews #bikanercity