केशकाल: तोसकापाल के आदिवासी शादी में Ex MLA संतराम नेताम का देसी अंदाज, मांदरी नृत्य में जमकर थिरके, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोषकपाल में आयोजित आदिवासी शादी समारोह में पूर्व विधायक संतराम नेताम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे संतराम नेताम ने कलाकारों के साथ मांदरी नृत्य में हिस्सा लिया और जमकर थिरकते नजर आए। उनका यह देसी और सांस्कृतिक अंदाज शादी समारोह में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।