नारायणगढ़: विधायक पूजा चौधरी ने मुलाना के कई गांवों का दौरा कर व्यक्त की संवेदनाएं
मुलाना से विधायक पूजा चौधरी ने हरियोली, मोहड़ा, ढकोला और बराड़ा गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और सामाजिक-परिवारिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया। विधायक ने जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का अपना फर्ज बताया और क्षेत्रों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।