करपी निवासी एक युवक जहानाबाद से गया जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। इसी दौरान जहानाबाद एक नंबर गुमटी के पास ट्रेन के गेट से उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।