पंचकूला: माता मनसा देवी मंदिर परिसर पंचकूला में युवती का मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड हुआ चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर में एक युवती का मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड चोरी होने का मामला आज सामने आया हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में एमडीसी 5 पंचकूला में रहने वाली युवती आस्था ने बताया की वो मंदिर परिसर में भंडारा हाल में थी की उसे धक्का दिया गया। युवती ने बताया की कुछ समय बाद महसूस हुआ कि मेरा मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड चोरी हो गया हैं।