पंचकूला: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने सेक्टर-6 स्थित आयोग के कार्यालय में किया पद ग्रहण
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने आज सैक्टर-6 स्थित आयोग के कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रवीन जोशी ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण एवं माँ भगवती के आशीवार्द के साथ पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने उन्हें फोन कर बधाई व शुभकामनाएं दी।