पंचकूला: जिला कार्यालय में आप के जिलाध्यक्ष ने कहा- चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना असत्य पर सत्य की जीत
पंचकूला आम आदमी पार्टी कार्यालय पंचकूला में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा की भले ही भाजपा ने असंवैधानिक एवं गलत हथकंडे इस्तेमाल कर चंडीगढ़ में अपना मेयर बना लिया था, लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के नापाक मंसूबों को धराशाई कर दिया। एक बार फिर से असत्य पर सत्य की जीत हुई और अब चंडीगढ़ में मेयर आम आदमी पार्टी का ही होगा।