पंचकूला: सेक्टर-एक जिला सचिवालय में सरल केंद्र की वेबसाइट बंद होने के चलते लाइसेंस के लिए लोगों को होना पड़ा परेशान
सेक्टर एक जिला सचिवालय में सरल केंद्र की वेबसाइट बंद होने के चलते लाइसेंस के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सुबह से ही वेबसाइट बंद होने के चलते लोगों को लाइसेंस बनवाने में परेशान होना पड़ा और अभी तक यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि कब तक सरल केंद्र की वेबसाइट चलेगी ताकि लोग अपना लाइसेंस बनवा सके।