पंचकूला: शिशु गृह सेक्टर-15 में एक परिवार ने बच्ची को लिया गोद, राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता रही मौजूद
शिशु गृह सेक्टर 15 में एक परिवार ने बच्ची को गोद लिया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। गोद लेने वाले अभिभावक इस बच्चे को पाकर काफी खुश नजर आई। उनका कहना था कि वह इस बच्ची के बड़े होने पर उसे यहां पर दोबारा लेकर आएगी।