पंचकूला: TB हारेगा देश जीतेगा के तहत रायपुर रानी की CHC में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत, 45 लोगों को लगाया गया टीका
'टीबी हारेगा देश जीतेगा' के तहत ब्लॉक रायपुर रानी में सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार की अध्यक्षता में CHC में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान कि शुरुआत की गई। जिसमें 5 वर्ष पुराने टीबी मरीजों को व पिछले 3 वर्ष से टीबी मरीजों के परिजनों को शुरुआत में टीका लगाया गया। इस अभियान के तहत कुल 45 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।