अम्बाला: खनोरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे डलेवाल ने 26 जनवरी के ट्रेक्टर मार्च में शामिल किसानों का धन्यवाद किया
Ambala, Ambala | Jan 28, 2025 खनोरी बॉर्डर पर पिछले काफी समय से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होनें कहा कि 26 जनवरी को देश के किसानों ने ट्रेक्टर मार्च निकाल एकता का परिचय दिया। उन्होंने सभी किसानों से मोर्चे का साथ देने की अपील की ताकि लड़ाई जीती जा सके।