अम्बाला: थाना साहा क्षेत्र से 630 ग्राम अफीम तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, एएनसी अम्बाला ने की कार्रवाई
Ambala, Ambala | Jan 27, 2025 एन्टी नारकौटिक सैल अम्बाला के निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व मेें पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विकास निवासी पतेहनगला रहेड़िया तहसील बसौली थाना वजीरगंज जिला बदायू यूपी को 630 ग्राम मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया।