सिहोरा: खितौला रेलवे फाटक के पास वारदात, 'गला काट देंगे' कह कर महिला से जेवर लूटे
खितौला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को डराकर उसके सोने के जेवर लूटने का मामला सामने आया है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रेलवे फाटक के पास रहने वाली 60 वर्षीय लक्ष्मी पटेल अपने घर के सामने स्थित गाय के कोठे की सफाई कर रही थी।