बालूमाथ: विधायक प्रतिनिधि की माता का निधन, सांसद, विधायक समेत कई लोगों ने जताया शोक
बालूमाथ प्रखंड के बालू ग्राम निवासी दयाल प्रसाद साहू की धर्मपत्नी फूलों देवी का मंगलवार दोपहर 3 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। मृतका फूलों देवी लातेहार विधायक प्रकाश राम के ग्रामीण विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रसाद साहू की माता है। फूलों देवी के निधन होने पर उनके घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट करने वालो का तांता लगा हैl