जमुई: छापा गांव स्थित खेत में मूंग काटने गई महिला के पैर में सांप ने डसा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 13, 2025 छापा गांव स्थित खेत में शुक्रवार की सुबह 7 बजे मूंग काटने गई एक महिला के पैर में सांप ने डस लिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल महिला की पहचान छापा गांव निवासी सरिता देवी के रूप में की गई है।