जमुई: जमुई पुलिस लाइन में उत्पाद विभाग ने 27 कांडों में जब्त 2679.715 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब किया नष्ट
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 विभाग के निर्देशानुसार गुरुवार की शाम 4:30 बजे तक मजिस्ट्रेट और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा 2679. 715 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया गया। साथ ही शराब की बोतलों को बारी- बारी से ध्वस्त किया गया। सभी शराब जमुई जिले के अलग- अलग जगहों से 27 कांडों में जब्त की गई थी।