जमुई: जागरूकता को लेकर समाहरणालय से बाल श्रम निषेध रथ को DM ने किया रवाना, कार्यशाला का आयोजन कर दिलाई गई शपथ
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार की सुबह 10:30 बजे जन जागरूकता हेतु "बाल श्रम निषेध रथ" को DM श्री नवीन द्वारा समाहरणालय से रवाना किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, श्रम अधीक्षक, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी की मौजूदगी में बाल श्रम निषेध का शपथ दिलाया गया।