जमुई: गर्भवती बहु की हत्या कर शव जलाने के मामले में पूर्व मुखिया गिरफ्तार, थाना में 5 लोगों पर FIR, कुछ अज्ञात भी शामिल
Jamui, Jamui | Jun 13, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के थेगुआ में गर्भवती बहु उषा कुमारी की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने मामले में पुलिस ने मृतका के चचेरे ससुर जिला परिषद पति सह पूर्व मुखिया शैलेन्द्र कुमार उर्फ पिंटू मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर गुरुवार की शाम जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:00बजे टाउन थानाध्यक्ष ने दी है।