जमुई: मोहनपुर गांव में पड़ोसियों ने महिला को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 13, 2025 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में खेत में लगे फसल में मवेशी जाने का विरोध करने पर गुरुवार की रात 9:00 बजे पड़ोसियों ने निरंजन पासवान की पत्नी मीरा देवी को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और परिजन द्वारा घायल मीरा देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।