जमुई: कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मलयपुर में कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन, 400 किसानों ने लिया भाग
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मलयपुर में गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमुई विधायक श्रेयसी सिंह भी शामिल हुई। वहीं 400 किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम खरीफ मौसम के पहले खेती-बाड़ी की जानकारी किसानो तक पहुंचाने का एक अनूठा माध्यम है।