माकड़ोन: तराना की स्कूल बसें बनीं 'यमराज की सवारी', गांव सकरी में बाल-बाल बचे बच्चे
Makdon, Ujjain | Aug 20, 2026 गुरुवार दोपहर 3:00 बजे प्राप्त समाचार के अनुसार, उज्जैन के तराना विधानसभा में सकरी गांव के पास मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर की स्कूल बस तेज रफ्तार में खंती में जा गिरी। बस के पास बिजली का पोल था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सांसद अनिल फिरोजिया और विधायक महेश परमार ने 7 दिन में सभी बसों की जांच और स्पीड गवर्नर लगाने के आदेश दिए हैं।