हुज़ूर: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने सास गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 28, 2026 एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामले में गुरुवार को सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को लेकर सीबीआई अधिकारी MANIT परिसर (मौलानाआजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) पहुचे। यहां मेडिकल बोर्ड को बुलाकर उनका चेकअप कराया गया।इसके बाद उन्हें भोपाल स्थित सीबीआई के ऑफिस ले जाया गया।