महाशिवरात्रि के अवसर पर दक्षिण टोला गांव स्थित मधेश्वर नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया जो दोपहर करीब 2:00 बजे तक लगातार जारी रहा। हर हर महादेव के गगन भेदी जय घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे।