मड़ियाहू: गणेश प्रतिमा स्थापना यात्रा में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
मड़ियाहूं में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शिवाला गणेश पूजनोत्सव महासमिति, भंडरिया टोला की ओर से आयोजित यात्रा में श्रद्धालु डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर गणेश प्रतिमाओं को अलग-अलग पंडालों तक लेकर पहुंचे। यात्रा में श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ चलते नजर आए। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। डीजे