बिशुनपुरा: विशुनपुरा के 29 सरकारी स्कूलों में 27 जुलाई से शुरू होगा एसएमसी का पुनर्गठन
विशुनपुरा प्रखंड के 29 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति यानी एसएमसी का पुनर्गठन 27 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिला शिक्षा अधीक्षक, गढ़वा और राज्य परियोजना कार्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप यह प्रक्रिया चार चरणों में 30 जुलाई तक पूरी की जाएगी। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने आदेश जारी कर प्रत्येक विद्यालय के लिए